फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एमपी के इटारसी स्टेशन के सीसी कैमरे में दिखा बबलू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी के मामले में फरार शातिर बबलू सिंगरौर मध्यप्रदेश पहुंच चुका है। पुलिस टीमों को बबलू का एक सीसीटीवी फुटेज दिखा है। फुटेज में बबलू रेलवे स्टेशन पर नजर आया है। एसपी का दावा है कि जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

खागा के गढ़ी मोहल्ला निवासी आरोपी बबलू पर आईजी प्रयागराज की ओर से 50 हजार का इनाम रखा गया है। पुलिस की सात टीमें विभिन्न राज्यों में आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। टीमों को जांच दौरान बबलू मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन के सीसीटीवी कैमरों में दिखा है। शातिर रेलवे स्टेशन के आरओ में पानी लेते, फुट ओवरब्रिज से उतरते, स्टेशन पर घूमते दिखा है। पुलिस टीम मध्यप्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी की सही जानकारी देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें