फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पौत्र को मुंडन में आशीर्वाद देते समय बाबा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मुंडन कार्यक्रम में पौत्र को स्टेज पर चढ़कर आशीर्वाद देने के दौरान ही बाबा की अचानक हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार का खुशियों भरा माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद लोग अंदेशा जता रहे हैं कि तेज आवाज में डीजे बजने से बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालूगंज निवासी पवन गुप्ता के पुत्र माधव गुप्ता का शनिवार की देर शाम कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मुंडन के बाद खाने का कार्यक्रम था। माधव के बाबा 56 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता पत्नी गीता गुप्ता के साथ पौत्र को आशीर्वाद देने मंच पर पहुंचे। यहां केक भी काटा गया। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर संतोष बेहोश हो गए।
कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तुरंत नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें