फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, स्वामी प्रसाद कद्दावर नेता

Fri, 24 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
इफ्तार करते आजम खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने गुरुवार को यहां बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की खूब तारीफ की। कहा कि मौर्य कद्दावर नेता हैं, जहां भी जाएंगे, उनका कद नहीं घटेगा और न ही उनका जनाधार कमजोर होगा।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री हथगाम कस्बे के जयनरायण सिंह डिग्री कालेज में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राफेराना की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में आए थे। यहां अफरातफरी के कारण इफ्तार पार्टी से पहले नमाज अदा नहीं की जा सकी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में टोपी लगाने वाली भीड़ का कोई औचित्य नहीं है, जो लोग टोपी लगाकर आए हैं, उन्हें नमाज भी अदा करनी चाहिए। सिर्फ टोपी लगाकर भाजपाई दिखावा करते हैं।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। एक सवाल पर कहा कि कौमी एकता पार्टी के विलय को लेकर नेताजी के परिवार में मची उथलपुथल उनका अंदरूनी मामला है। इस पर टिप्पणी करना कतई उचित नहीं है। पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। पार्टी 2017 में फिर भारी बहुमत से जीतेगी। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। रोजा इफ्तार पार्टी के बाद आजम खां पूर्व प्रधान मोहसिन हसन के घर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें