फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों के प्राथमिकता से बनें आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
फोटो-07-सीएचसी का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हसवा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष और आयुष्मान कक्ष का जायजा लिया। अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अंजू प्रजापति ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव अस्पताल में मौजूद नहीं मिले।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव आकस्मिक अवकाश पर हैं। आयोग की सदस्य ने अस्पताल के अधिकारियों को समय से उपस्थित रहने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

फोटो-07-सीएचसी का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें