फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भांजी की शादी में आईं मामी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अकिलपुर ऐराना गांव में भांजी की शादी में शामिल होने आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में विवाह की रस्में पूरी कर मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन

अकिलपुर ऐराना निवासी लक्ष्मण मौर्य की बेटी का 22 जून को विवाह था। शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन की मामी नीलू मौर्य (21) पत्नी शिव प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर कमलाखेर खागा आई हुई थी। बरात के स्वागत के लिए टेंट हाउस में रोशनी के लिए घर में बिजली के तार बिछाए गए थे। इनमें से एक तार कमरे के भीतर लगी लोहे की खूंटी में लपेटी गई थी।
शाम करीब साढ़े आठ बजे समारोह शुरू होने पर बिजली चालू की गई और परिजन शाह गांव से आई बरात के स्वागत में व्यस्त हो गए। इसी दौरान नीलू कोई सामान लेने के लिए कमरे में गईं। जैसे ही उन्होंने खूंटी पर टंगा सामान उतारने का प्रयास किया, तो वह करंट की चपेट में आ गईं। उसकी चीख सुनकर जेठानी उन्हें बचाने पहुंचीं, लेकिन करंट के झटके से वह भी गिर पड़ीं।
विज्ञापन

आवाज सुनकर दौड़े परिजन नीलू को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिराथू, कौशांबी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमान बिना भोजन किए लौटने लगे। शोकाकुल माहौल में रात में विवाह की रस्में पूरी कर सुबह करीब पांच बजे दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें