फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलिया बाबा के उर्स में उमड़े अकीदतमंद

Sun, 17 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदों गांव में हर साल की तरह हजरत औलिया बाबा का कदीमी सालाना उर्स शुक्रवार रात को अकीदत के साथ मनाया गया। इसमें हिंदू मुस्लिम समेत सभी समाज और वर्ग के लोग शामिल हुए। मन्नत मानीं और मुराद पूरी होने पर उसे पूरा किया गया।
विज्ञापन


काफी तादाद में अकीदतमंदों ने उर्स में हिस्सा लिया। हजरत की शान में हुए नातिया कलाम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।

दोपहर बाद से मजार में अकीदतमंदों ने चादरपोशी और गागरपोशी की। अकीदत के साथ लोगों ने चादरें पेश कीं। अकीदतमंदों ने धूप अगरबत्ती जलाकर अपनी सलामती और तरक्की की दुआएं मांगी।

कुल में देश और शहर की तरक्की और खुशहाली की दुआएं की गईं। श्रद्धालुओं ने मन्नतें मानीं। खानकाह के खादिम नजीर शाह ने उर्स की रस्में पूरी कराईं।

बाराबंकी जिले के देवा शरीफ से आई सावेद वारसी की बच्चा पार्टी ने मजहबी और वतनपरस्ती की कव्वालियां पेश कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। वहीं इलाहाबाद के सैयद सरावां से आए कव्वाल सूफी पार्टी ने जवाबी कव्वाली पेश किया। इस मौके पर सलमान सिद्दीकी,अरमान सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम, मुन्ना राईन, गुड्डू राइन, प्रधान पति डाक्टर दीप गौतम और ज्वाला सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें