फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। परिषद से संबद्ध सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में अब छात्रों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था पहले से लागू है लेकिन शैक्षिक सत्र 2026-27 में इसका क्रियान्वयन संतोषजनक नहीं रहा। ऐसे में अब सभी विद्यालयों को प्रतिदिन पहले पीरियड में ही उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को अपनी लॉग-इन आईडी का उपयोग करना होगा।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपस्थिति पोर्टल लिंक, यूजर मैनुअल और मोबाइल एप डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। उन्होंने जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों में इस व्यवस्था को लागू करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें