प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र चक पुरानी गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे मकान पर कब्जा करने का विरोध करने पर बड़े भाई, भतीज, बड़ी और छोटी भाभी ने मिलकर युवक पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
चक पुरानी मजरे मोहम्मदपुर गौंती निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामनरेश ने मंगलवार को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता दिवंगत महावीर ने उसे मकान दिया था। इसमें परिवार के लोग कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर लोगों ने डंडों से पीटा, जिससे उनकी उंगली में चोट आई। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। (संवाद)