फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सराफा दुकान में सेंधमारी की कोशिश, आहट पर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे सराफा दुकान में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की गई। आहट सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर औजार और अन्य सामान मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाखा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह सगे भाई हैं। दोनों के मकान में शाखा निवासी विपिन सोनी की सराफा दुकान संचालित है। मंगलवार रात चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र सिंह की नींद खुल गई।
उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर मौके पर पहुंचने के लिए कहा। ग्रामीणों के जुटते ही चोर भाग निकले। सूचना पर यूपी-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन, चादर, एक जोड़ी चप्पल, छेनी और केमिकल से भरी बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस केमिकल की जांच करा रही है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें