फतेहपुर। बाइक दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। युवक को हत्या में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई। विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा भी गया। कोर्ट के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी दीपक शर्मा आठ दिसंबर 2025 को मां संग बिंदकी जा रहा था। पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग गौरा में दीपक के साथ बाइक से बिंदकी जाने के लिए तैयार हो गईं। दादनखेड़ा गांव के पास बाइक फिसलने से तीनों घायल हो गए थे। गौरा की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौरा के पुत्र सीताराम ने दीपक पर हत्या का आरोप लगाकर पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर सीताराम सहित पांच अन्य ने दीपक को पीटा। पुलिस की सुनवाई न होने पर दीपक ने कोर्ट का सहारा लिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।