असोथर। थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही नाबालिग से पड़ोसी युवक ने बाउंड्री फांदकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
रविवार को पीड़िता पिता के साथ थाने में दिनभर बैठी रही, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसका और आरोपी का घर अगल-बगल है। बीच में करीब चार फीट ऊंची दीवार है। रात में पड़ोसी का बेटा दीवार फांदकर उसकी छत पर आ गया और सो रही 14 वर्षीय बेटी को जबरन पकड़कर कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा। उसके शोर करने पर मां की भी नींद खुल गई। इसके बाद धमकी देते हुए दीवार फांदकर भाग गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
.............