Fatehpur News: अजरौली किसान हत्याकांड को लेकर सरदार सेना और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुआवजा, नौकरी और त्वरित न्याय की मांग की गई। प्रदर्शन के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
फतेहपुर जिले के अजरौली में किसान हत्याकांड में सरदार सेना व विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन के बाद डीएम व एसपी को मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा है। संगठनों ने शनिवार को पहले महापंचायत का आह्वान किया था। प्रशासन के आश्वासन पर मांग पत्र ज्ञापन के जरिए देने की बात हुई थी। पटेल नगर में भारी संख्या में संगठन के लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस पहले से मुस्तैद रही। कलेक्ट्रट परिसर के बाहर भीड़ को रोक दिया गया। एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह को ज्ञापन देकर वार्ता की। पीड़ित परिवार की प्रमुख मांगों में मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, परिवार की सुरक्षा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलवाकर जल्द से जल्द से आरोपी को सजा रही।