फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जंगल में बालक की गला रेतकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। स्कूल से लौटने के बाद जंगल गए बालक की गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी रामप्रताप का पुत्र साजन (12) कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह स्कूल से दोपहर को पढ़ने के बाद घर लौटा। इसके बाद करीब तीन बजे घर से दो किलोमीटर दूर सरायं इदरीशपुर गांव स्थित बकौला तालाब के जंगल पहुंचा।
जंगल से शाम करीब चार बजे लहूलुहान हालत में भागते हुए 500 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर पहुंचा। उसे लोगों ने लहूलुहान हालत में देखकर घटना के बारे में पूछताछ की कोशिश की। उसने अंगुली दिखाकर तीन लोगों के हमला करने की बात कही। परिजन और ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक खून से सना छोटा चाकू और घायल की चप्पल मिले। चाकू हमले में टेढ़ा हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद दो लड़कों को पकड़ा है। पुलिस को शक है कि छात्र के साथ पढ़ने वाले हमलावर हो सकते हैं। किसी बात पर घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें