फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब में डुबोकर युवक की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ले में एक युवक को तालाब में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा निवासी अरसलान ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह कानपुर जाने के लिए ज्वालागंज बस स्टाप पर बस पकड़ने पहुंचा था। उसका पीछा करते पड़ोसी हसन नायाब और अजीम बस स्टॉप पर पहुंचे। उसे बाइक पर जबरन बैठाकर सैयदवाड़ा मोहल्ले के क्रूर तालाब मैदान लेकर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद राहिल संग बाइक सवारों ने उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि तालाब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर सुबह टहलने निकले लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से रंजिश है। इसी के चलते हमला किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें