फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्र के अपहरण की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्कूल से लौट रहे किशोर का अपहरण करने की कोशिश की गई। एसपी के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी रविशंकर अग्निहोत्री ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसका पुत्र राज शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कक्षा 10 का छात्र है।
विज्ञापन

काॅलेज से 21 अगस्त को बस से घर लौट रहा था। राज बस में बैठने जा रहा था। तभी एक युवक बेटे के पास आया। बेटे से उसका नाम और पता पूछा। शाम को काॅलेज से लौटने के बाद गोपालगंज के पास राज कोचिंग जा रहा था।
यहां युवक एक साथी के साथ राज को रास्ते में मिला। राज को रोकने की आवाज लगाई। दहशत में राज भागकर घर पहुंचा और आपबीती बताई। थाने में सुनवाई नही होने पर एसपी के पास गए। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें