जहानाबाद। भूमि विवाद के मामले में पिता पर बेटे ने बृहस्पतिवार को फावड़े से हमला किया। थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र शिवशंकर ने पिता गंगाराम से जालसाजी कर पैतृक भूमि का अपने नाम बैनामा करा लिया था। पुत्र की जालसाजी का वाद भी उप निबंधक कार्यालय बिंदकी में चल रहा है। इसी नाराजगी पर शिवशंकर ने बुधवार शाम फावड़ मारकर उसे घायल कर दिया। नलकूप में तोड़फोड़ की। बीच बचाव में आए पप्पू राईन को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।