फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर एक युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे परिजन को पीटकर युवक भाग निकले। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात खाना बना रहीं थीं। उसकी ननद बाहर के कमरे में थी। अचानक ननद के कमरे में मुशीर, संजीव, अजान एक साथी के साथ घर पहुंचे।
आरोप है कि ननद के साथ अश्लील हरकत कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर वह पति और ससुर के साथ पहुंचीं। विरोध करने पर चारों ने उन्हें गाली गलौज की और धारदार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवती को ले जाने की रिपोर्ट
राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बुधवार से लापता है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी रजनीश ले गया है। पुत्री घर से जेवर और नकदी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें