फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोचिंग जा रही छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। घर से कोचिंग जा रही छात्रा को युवक ने जंगल में खींचकर ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। घर आकर छात्रा ने आपबीती बताई। इस पर पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के पिता ने बताया कि पुत्री को स्कूल आते-जाते गांव का ही युवक कई दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान करता है। पुत्री शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर से कोचिंग साइकिल से जा रही थी।
गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास पहुंची, तभी युवक ने बेटी को रोक लिया। साइकिल सड़क पर फेंक दी और हाथ पकड़कर जंगल की ओर घसीटकर ले जाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

लोगों के आते देखकर बेटी को छोड़कर युवक भाग गया। एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें