फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुत्री पैदा होने पर महिला को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुत्री पैदा होने पर ससुरालियों ने एक महिला को आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने महिला की जान बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा निवासी सिकंदर की पुत्री मनीषा की शादी 7 मार्च 2025 को हुई थी। उसकी शादी कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी राकेश के पुत्र शुभम से हुई थी। सिकंदर का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालियों ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इस मांग को लेकर ससुराली मनीषा को लगातार प्रताड़ित करते थे।
दिसंबर 2025 में मनीषा ने एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री पैदा होने के बाद ससुरालियों ने उसे ताना देना और पीटना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद मनीषा के पति शुभम, सास सरस्वती, जेठ शनि, जेठानी सपना, सलोनी और ननद मौसमी ने उसे पीटा। उन्होंने मनीषा को आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मनीषा की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनीषा को आग से बचाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। ससुरालियों ने मनीषा के परिजनों को इलाज का आश्वासन दिया। इसके बाद मनीषा को उसके मायके भेज दिया।
मनीषा के परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने इलाज का कोई खर्च नहीं उठाया। अब वे मनीषा को अपने घर में रखने को भी तैयार नहीं हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें