फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विवेचना के लिए पहुंची महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज प्रताड़ना के दर्ज मामले की विवेचना करने गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल पर शनिवार शाम आरोपी पक्ष ने हमला किया। हमले में महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल मामूली रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर सीओ समेत कई थाने का फोर्स पहुंची। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में 13 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी रमेश की पुत्री आंशी गुप्ता की शादी थरियांव थाने के बहरामपुर निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुई थी। राधानगर आंशी ने 20 मई को पति, सास सतरूपा, ससुर हीरालाल, ननद शिवानी, मीनू, नंदोई संजय, मौसी सास, पुष्पा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। राधानगर थाने से विवेचन दरोगा रिंकी वर्मा और हेड कांस्टेबल हरिकेश विवेचना के लिए बहरामपुर पहुंचे। जहां पुलिस से ससुरालियों ने गाली-गलौज की। ससुरालियों ने ग्रामीणों को बुला लिया और पुलिस को घेर लिया। इधर, सूचना पर थरियांव थाने समेत भारी पुलिस बल बहरामपुर पहुंचा। ससुराल पक्ष से कई आरोपी मौके से भाग निकले।



पुलिस ने मौके से रमेशचंद्र, सुधीर, दीपक कुमार, पूर्व प्रधान कमलेश यादव, पप्पू टेलर उर्फ महेंद्र कुमार, आंशी की सास सतरूपा को गिरफ्तार किया। अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी पर हमला की धाराओं में छह नामजद व सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें