फतेहपुर। जमीन में कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवादित भूमि पर काबिज लोगों ने लाठी डंडों के साथ ट्रैक्टर चढ़ाकर भू-स्वामी व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीडि़त पक्ष की तहरीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सनगांव निवासी अजमेरी पुत्र गुला रसूल ने गांव के ही मेराजुन को आठ माह पहले सात बिस्वा जमीन बेची। उसी जमीन पर मुस्तकीम व उसका भाई सब्बो का कब्जा है। कब्जेदार इस जमीन पर मवेशी बांधते हैं। गुरुवार सुबह दस बजे भू-स्वामी सफीक पुत्र हामिद करीम परिवार के सदस्यों के साथ खरीदी जमीन पर नींव खोदने गया था। कब्जेदार मुस्तकीम और उसका भाई सब्बो सहित सात लोग लाठी डंडों से लैस होकर अकील पुत्र सफीक, मोहम्मद अहमद पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से सफीक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां सफीक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि मारपीट करने वाले मुस्तकीम, सब्बो समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।