फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला प्रधान के दरवाजे पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल गांव में शनिवार की देर शाम महिला प्रधान के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। महिला प्रधान से मारपीट और फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से असलहे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में मुलायम यादव की पत्नी किरन देवी प्रधान हैं। उनके ससुर का रुपयों का लेनदेन का विवाद है। विवाद के चलते शनिवार की शाम कुछ लोग चार पहिया से प्रधान के दरवाजे पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। प्रधान ने गाली गलौज का विरोध किया। हमलावरों ने प्रधान के साथ मारपीट की। इसी दौरान फायरिंग की गई।पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। लाइसेंस असलहे भी बरामद किए हैं।
प्रधान पति मुलायम यादव ने बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले एक भठ्ठा संचालक व उसके गुर्गे घर आए। घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध पर फायरिंग की। वीडियो वायरल में फायरिंग की आवाज और मारपीट दिख रही है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि फायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें