फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू पंहुची पंथुआ गांव, किया छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। एटीएस की नजर हसवा और अंदौली के मदरसों पर टिक गई है। पता चला है कि मोहम्मद उमर का इन मदरसों से गहरा नाता है और वह यहां फंडिंग भी कर रहा था। उधर, एसपी सतपाल अंतिल के साथ एटीएस टीम पंथुआ गांव के अलावा कुछ और भी गांवों में पहुंची और यहां के लोगों से जानकारी जुटाई। एलआईयू भी अपने स्तर से तहकीकात में जुटी है। शुक्रवार को उसने पांच घंटे तक खोजबीन की।
विज्ञापन

मो. उमर गौतम का अक्सर जिले के मदरसों में आना जाना था। उसके साथ कई लोग रहते थे। एटीएस हसवा और अंदौली के मदरसों में गहनता से जांच कर रही है। एटीएस लगातार सभी मदरसों में हो रही फंडिंग की भी जानकारी जुटा रही है। एटीएस टीम एसपी सतपाल अंतिल के साथ पंथुआ के अलावा
कुछ और गांवों में गई। यहां के स्थानीय लोगों से मिलकर छानबीन की। जानकारी के अनुसार मो. उमर के संपर्क में जिले में कई लोग थे। इसमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं। जिले के कुछ कथित समाजसेवियों के भी मो. उमर से जुड़ने की जानकारी मिल रही है। एटीएस बहुत जल्द मामले की तह तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

उधर, एलआईयू की टीम पंथुआ गांव में मो. उमर के चचेरे भाई राजू सिंह से मिली। इसके बाद बटाई का खेती लेने वाले रजोल मौर्य के घर गई। जहां पर रजोल से मुलाकात नहीं हो सकी। एलआईयू ने
उसकी पत्नी से जानकारी ली। पत्नी ने बताया कि एक साल पहले ही उन लोगों ने मोहम्मद उमर के खेत बटाई पर लिए हैं। इससे पहले गांव के ही डीजल उर्फ छोटकू ने खेत बटाई पर ले रखे थे। इसकी सारी देखरेख मो. उमर का बड़ा भाई करता है। मो. उमर ने कभी खेत व उससे मिलने वाला अनाज के बारे में जानकारी नहीं ली।
लोकल स्तर पर जानकारी ली जा रही है। कुछ मदरसों के बारे में जानकारी मिली है, जहां मोहम्मद उमर का आना जाना था। टीमें लगी हुई हैं। फंडिंग के बारे में एटीएस जानकारी कर रही है। मोहम्मद उमर से संबंध रखने वाले हर एक शख्स की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

- नंदलाल, इंस्पेक्टर थरियांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें