फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदार ने शादी के लिए किया युवती को ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दूर के रिश्तेदार ने युवती के मोबाइल से निजी फोटो व वीडियो चोरी कर खुद से शादी के लिए ब्लैकमेल किया। युवती के निजी वीडियो वायरल भी वायरल कर दिया है। युवती की सहेलियों को भी युवक परेशान करता है। घर वालों से शिकायत करने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं। पुलिस ने मामले में युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एफआईआर में बताया कि उसकी भाभी की चाचा का बेटा आदित्य उर्फ सनी मूलरूप से बिंदकी कोतवाली के रारी गांव का रहने वाला है। वह परिवार समेत राजस्थान प्रांत के जयपुर करन बिहारी काॅलोनी में रहता है। करीब तीन माह पहले आदित्य घर आया था। वह नहाने गई थी। इसी दौरान आदित्य ने किचन में रखे उसके मोबाइल से उसकी निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए। कई सहेलियों के नंबर भी ले लिए थे। जयपुर जाने के बाद आदित्य ने उसके व भाई के नंबर पर उसकी निजी फोटो भेजकर शादी का दबाव बनाया। दूसरी जगह शादी होने पर तुड़वाने की धमकी दी। उसकी सहेलियों, रिश्तेदाराें के नंबरों पर बातचीत करने लगा। उन्हें वह फोटो और वीडियो भेजता है। उन लोगों ने आदित्य के घरवालों से शिकायत करने पर उसके पिता व ताऊ गाली गलौज करते हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें