फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर अधीक्षक की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। खागा पूर्वी बाईपास पर ट्रक बेकाबू होकर दौड़ा। ट्रक ने पहले फतेहपुर नगर पालिका परिषद में तैनात कर अधीक्षक की कार को टक्कर मारी और करीब 50 मीटर तक खींचता ले गया। तीन बाइक सवारों ने जब यह देखा तो वह अपने वाहन छोड़कर अलग हट गए। ट्रक ने इन्हें भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में घायल कर अधीक्षक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के करेली निवासी एस. जुबैर (44) फतेहपुर नगर पालिका परिषद में कर अधीक्षक हैं। वह शनिवार को ड्यूटी खत्म कर कार से प्रयागराज जा रहे थे। कार ड्राइवर मोबीन (38) चला रहा था। जैसे ही वह खागा पूर्वी बाईपास पर साई ब्रिक फील्ड के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर
मारने के बाद चालक भागने के प्रयास में कार को विपरीत दिशा में करीब 50 मीटर तक खींचता ले गया। इस दौरान सामने से आ रहे तीन बाइक सवारों ने जब यह देखा तो वह लोग बाइक छोड़कर अलग हट गए। ट्रक उनकी बाइकों को रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर अधीक्षक को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उनके चालक मोबीन को भी चोटें आई हैं। जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। बाइक सवारों में नेवाड़ी गांव थाना नेवाड़ी जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश निवासी दीपक, आजाद सिंह व कौशांबी के नादिन का पूरा मजरे गंभीरा थाना मंझनपुर निवासी नीरज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें