फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गश्त करके विद्युत व्यवस्था सुधारेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्य अभियंता प्रयागराज विनोद कुमार गंगवार ने सख्त रुख दिखाया है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को रात में गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कहा कि अधीक्षण अभियंता राकेश कुुमार पांडेय अपनी टीम के साथ रात को गश्त करें। जिस क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या अधिक है, वहां पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी ट्रांसफार्मर व लाइन में फाल्ट होता है, तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे दुरुस्त कराएं। जहां ट्रांसफार्मर अधिक फुंक रहे हैं, वहां के कनेक्शन को देखें और ओवरलोड की स्थिति पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए।
साथ ही यदि बिजली चोरी की जा रही है, तो चेकिंग भी की जाए। जब तक विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती है, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई रात में गश्त करें। उपभोक्ताओं को हर हाल में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जाए। इस मौके पर अधिशासी अभिंयता रामसनेही, मेघ सिंह, आरएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें