फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक कोषाधिकारी की पत्नी की हादसे में मौत

Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मसवानी स्थित सहायक कोषाधिकारी के आवास पर शोक जताने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मसवानी मोहल्ले में सोमवार को सहायक कोषाधिकारी सर्वेश श्रीवास्तव की पत्नी मनोरमा कार और दीवार के बीच पिस गई। उनके पेट की आंतें बाहर निकल आईं। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बची। पति कार बैक कर रहे थे और वह उन्हें बॉय करने के लिए कार के पीछे खड़ी थीं। बता दें कि यह कार सहायक कोषाधिकारी ने इसी नवरात्र को खरीदी थी, जो काल की वजह बन गई।
विज्ञापन


सर्वेश श्रीवास्तव जिले के कोषागार दफ्तर में सहायक कोषाधिकारी हैं। पत्नी के ही कहने पर उन्होंने नवरात्र में यह नई लग्जरी कार खरीदी थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दफ्तर जाने के लिए आवास के बरामदे में खड़ी कार को सर्वेश बाहर निकाल रहे थे। पत्नी मनोरमा पति को सी-ऑफ करने के लिए कार के पीछे खड़ी हो गईं।

तभी कार तेज रफ्तार होकर पीछे चल पड़ी। अचानक तेजी से कार बैक होने पर मनोरमा हट नहीं सकी और कार उन्हें चपेट में लेती हुई बरामदे में गड़े हैंडपंप को उखाड़ने के बाद दीवार से जा टकराई। दीवार और कार के बीच दबी पत्नी की चीख सुनकर कार से उतरे सहायक कोषाधिकारी अवाक रह गए।
विज्ञापन


पत्नी की पेट की आंतें लगभग बाहर निकल आई थी। पड़ोसियों की मदद से वह घायल पत्नी को समीप के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां मनोरमा को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शोकाकुल माहौल में शव को वापस घर ले आया गया। हादसे की वजह पति होने की वजह से परिजन पुलिस के पास नहीं गए। वहीं शहर कोतवाल आरके पांडेय का कहना है कि उन्हें ऐसी जानकारी किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें