फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी दिन बाद शुरू हुई सामान्य ओपीडी

विज्ञापन
दवा का पर्चा लिखते डॉक्टर उमेश कटियार। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। लॉकडाउन के 64 और अनलॉक के 16 दिन बाद बुधवार से पीएचसी और सीएचसी की सामान्य ओपीडी चालू हो गई। इससे जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली। सामाजिक दूरी का पालन कर मरीजों को देखा गया। दवा वितरण के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन कि या गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव को भीड़ रोकने के लिए अभी तक सरकारी अस्पतालों में गंभीर रोगियों को ही देखा जाता था। इससे सामान्य रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। अब सामान्य ओपीडी शुरू की गई है। पहले दिन 110 मरीज देखे गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. यूपी कुशवाहा ने बताया कि शासन के आदेश पर ओपीडी चालू कर दी गई हैं। ओपीडी में दस नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही अस्पताल आने की परमीशन दी गई है। मरीज और तीमारदार को मास्क पहनना जरूरी है।
एआईएलआई के लक्षण वाले मरीजों का अलग कक्ष में उपचार किया जाएगा। पंजीकरण करने वाले कर्मचारी को मास्क और ग्लव्स का प्रयोग करना होगा। जिन अस्पतालों में अधिक मरीज आते हैं, वहां दो काउंटर खोले जाने की परमीशन दी गई है। डायबिटीज और उच्च रक्तचाप आदि के रोगियों को एक माह की दवा दी जाएगी। इससे कि उन्हें बार-बार अस्पताल न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें