फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असोथर क्षेत्र में दो की बीमारी से मौत

Sun, 28 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बीमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में संक्रामक बीमारियों से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। शनिवार को असोथर क्षेत्र में दो और महिलाओं की मौत हो गई। इस क्षेत्र में अब तक मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन


संक्रामक बीमारी उल्टी-दस्त और बुखार ने शहर से लेकर गांवों तक पैर पसार रखा है। शहर के इमिलिहा बाग, रेलबाजार मलिन बस्ती, अंबेडकर नगर, जयराम नगर, गंगानगर  में भी जलभराव से निजात मिलने के बाद लोग उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जलभराव के कारण इन मोहल्लों में अभी तक कीचड़ फैला है।

सड़ांध के कारण वातावरण प्रदूषित है तो मच्छरों की भरमार है। इधर, असोथर प्रतिनिधि के अनुसार धरमपुर गांव निवासी ननकाई की पत्नी राजरानी (60) को शुक्रवार को तेज बुखार आया। शनिवार दोपहर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह क्षेत्र के सरकंडी निवासी ज्ञानी निषाद की बेटी राधा (13) को कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


परिजन सुबह पीएचसी असोथर लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, प्रेममऊ  कटरा में फैली बीमारी पर काबू पाने के लिए ब्लाक स्तरीय संक्रामक रोग नियंत्रण टीम ने दौरा किया। डा. पवन बाजपेई के नेतृत्व में टीम ने गांव में 100 रोगियों का इलाज कर दवाएं बांटी और गंभीर रूप से बीमार 20 लोगों की स्लाइडें बनाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें