फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस की गिरफ्त से दूर आशुतोष और चेतन पर 25-25 हजार का इनाम

विज्ञापन
फोटो-52-चेतन सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के असनी गांव के मनीष दुबे हत्याकांड में छह दिन बाद भी पुलिस वारदात में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्त से दूर दोनों आरोपियों आशुतोष तिवारी और चेतन सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

गांव के मनीष दुबे की शनिवार रात उसके पुत्र वैभव के सामने आलमपुर नरही गांव निवासी शराब दुकान संचालक सगे भाइयों अमन सिंह और इंद्रेश सिंह उर्फ मनु ने मां संगीता सिंह की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर आलमपुर नरही गांव के खेरवा निवासी आशुतोष तिवारी ले गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापा मार रही है लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

इसी मामले में आरोपियों के संरक्षणदाता रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के घोसियाना निवासी चेतन सिंह का भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। रिश्ते में चेतन सिंह आरोपियों का मामा है। एसपी ने चेतन सिंह और आशुतोष तिवारी की जानकारी देने वाले को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

फोटो-52-चेतन सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-52-चेतन सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें