फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छह दिन की देरी के बाद भी असनी गंगा पुल चालू नहीं

विज्ञापन
फोटो-22-असनी गंगा पुल। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। असनी गंगा पुल तय समय सीमा बीतने के छह दिन बाद भी आवागमन के लिए शुरू नहीं हो सका है। पुल पर मरम्मत कार्य अभी भी जारी है। एनएचएआई के अफसरों ने 20 जून से छोटे वाहनों के लिए पुल खोलने का दावा किया था लेकिन स्थिति अब तक जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

साढ़े दस माह से बंद इस 1.40 किलोमीटर लंबे पुल की मरम्मत करीब 15 करोड़ से की जा रही है। अब तक पुल के आधे हिस्से में लगभग 100 मीटर और दूसरे हिस्से में करीब 150 मीटर डामरीकरण ही हो पाया है। हालांकि प्रशासन ने बाइक निकालने की अनुमति दे दी है। जॉइंटों में अधिक गैप होने के कारण यह भी जोखिम भरा बना हुआ है। फिलहाल जुलाई के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


काम की काम बेहद सुस्त
जिला पंचायत सदस्य डाॅ. राम किशोर का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि रविवार से ऑटो रिक्शा और बाइकें पुल से निकलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेगासो व लालगंज जाने वाले लोग पैदल या घूमकर जाने को मजबूर हैं। कार सवारों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आलमपुर नरही निवासी जेम सिंह का कहना है कि काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। डीजल-पेट्रोल की महंगाई में लोग अतिरिक्त दूरी तय कर परेशान हैं। 10 किलोमीटर घूमकर जाना समय और पैसे दोनों की बर्बादी है। पुल खुलने से किसानों को लालगंज सब्जी मंडी तक हरी सब्जी पहुंचाने में राहत मिलेगी। असनी पुल बंद होने से डलमऊ रोड पर जाम की समस्या भी बढ़ गई है।





डामरीकरण की सामग्री नहीं मिल पा रही है। इससे काम पूरा नहीं हो पा रहा है। जैसे ही सामग्री मिल जाएगी शीघ्र ही पहले हिस्से का काम पूरा कराया जाएगा। आधी सड़क तैयार होते ही छोटे वाहनों के लिए पुल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


- अर्जुन सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई।

फोटो-22-असनी गंगा पुल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें