फोटो- 21- पुलिस हिरासत में वाहन चोर आरोपी
फोटो- 22- पुलिस हिरासत में वाहन चोर आरोपी छोटू
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
- ट्रैक्टर चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ने के बाद गैंग तक पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी गए ट्रैक्टर को बेचने के बाद मिली रकम और चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी एक गांव में ट्रैक्टर चोरी करने गए थे। तभी गांव वालों ने कुछ आरोपियों को पकड़ा था। जिसके बाद गैंग तक पुलिस पहुंची है। कई सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
हरदों गांव में पिछले एक माह में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। महेश साहू और संतोष सिंह का ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो चुके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। हरदों गांव में शुक्रवार रात शिव सिंह के ट्रैक्टर, ट्राली को चुराने चोर पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने कुछ युवकों को पकड़ा था और उनका वीडियो भी बनाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को शनिवार रात हाईवे से पकड़ने का दावा किया है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि लौकियापुर निवासी लवकुश, कुकरी निवासी चांद, छोटू, कानपुर रूरा निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। यह लोग गैंग बनाकर ट्रैक्टर, ट्राली, बाइक चोरी करते हैं। गैर जनपदों में बेंचते हैं। हुसैनगंज रोड से एक टैक्टर चोरी किया था। आरोपी छोटू के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। अन्य आरोपियों से हुसैनगंज रोड से चोरी ट्रैक्टर के बेचने और खर्च के बाद बचे 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
---------