फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीबीएसई हाईस्कूल में अर्पिता सिंह 99% अंक पाकर बनीं टॉपर

विज्ञापन
फोटो-21-अर्पिता सिंह। संवादस्कूल- शहर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुरप्रतिशत- 99
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट बुधवार देर शाम घोषित हुआ। इसमें जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महर्षि विद्या मंदिर की निष्ठा दीक्षित 98.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 98.2 प्रतिशत अंक पाकर वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालयों में मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन

अर्पिता ने बताया कि उन्होंने कक्षा आठ तक की पढ़ाई मिशन स्कूल से की। इसके बाद जयपुरिया विद्यालय में अध्ययन किया। उनकी सफलता में पिता और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। पिता अरविंद कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने समय प्रबंधन के साथ घर और विद्यालय में नियमित पढ़ाई की। इसमें पिता का विशेष सहयोग मिला।
निष्ठा दीक्षित ने बताया कि वह शहर के कलक्टरगंज क्षेत्र की निवासी हैं। पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में लैब टेक्नीशियन हैं। माता असोथर के खरसेनपुर में शिक्षिका हैं। उन्होंने केवल गणित विषय की कोचिंग ली और बाकी तैयारी विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में की। समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करना उनकी सफलता का प्रमुख आधार रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और गुरुजन को दिया।
विज्ञापन


ये हैं जिले के टॉपर
अर्पिता सिंह - 99 प्रतिशत
निष्ठा दीक्षित - 98.6 प्रतिशत
वत्सल रस्तोगी - 98.2 प्रतिशत
दिव्या यादव - 98.2 प्रतिशत
आराध्या पटेल - 98 प्रतिशत
सूर्य दुबे - 97.8 प्रतिशत
दिव्यांशु रंजन - 97.6 प्रतिशत
मोहम्मद अरबाब - 97.4 प्रतिशत
हिमांशु प्रसाद - 97.2 प्रतिशत
आकांक्षा सिंह - 97 प्रतिशत
प्राची पाल - 97 प्रतिशत
आनंद शुक्ला - 97 प्रतिशत



महर्षि की निष्ठा ने विद्यालय किया टॉप
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की आकांक्षा सिंह 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और नितिका बाजपेयी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा में कुल 285 छात्र शामिल हुए और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 95 प्रतिशत से अधिक अंक 11 छात्रों और 90 प्रतिशत से ऊपर 53 छात्रों ने प्राप्त किए। इस मौके पर अभिभावकों और विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

प्राची और आनंद ने हासिल किया 97 प्रतिशत अंक
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ऐश्वी, कार्तिक, श्रेजल और आर्यन ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सृष्टि को 94.4 प्रतिशत, मनू को 93.2 प्रतिशत, नैन्सी वर्मा को 93 प्रतिशत, अर्नव को 90.6 प्रतिशत और अभिजीत को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

98.2% अंक पाकर दिव्या बनीं विद्यालय की टॉपर
शहर के आरएस एक्सेल इंग्लिश अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। आयती मिश्रा 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। श्रेया और आरुषि पटेल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वतंत्र त्रिवेदी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने बताया कि 89 नामांकित छात्रों में से 88 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 41 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सिविल लाइन परिसर की प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें