सेना भर्ती के दौरान चल रही दौड़ प्रतियोगिता में बुधवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। निगरानी टीम ने ऐन मौके पर उसे दबोच लिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान सफल होने वाले अभ्यार्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए टोकन दिया गया।
सेना भर्ती रैली के दौरान बुधवार को हमीरपुर के युवाओं ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया। दौड परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को दौड़ पास कराने की नीयत से उसका साथ मुन्ना भाई बनकर दूसरा युवा शामिल हो गया। तभी निगरानीू टीम की निगाह पड़ गई और दोनों को पकड़ लिया। करीब पांच घंटे तक सैन्य अफसरों ने दोनों को मैदान में बैठाए रखा। इसके बाद दोनों को चेतावनी देते हुए भर्ती से बाहर कर दिया। कर्नल पीडीएस बल ने बताया कि सेना भर्ती की तैयारी के लिए एकेडमी चलाई जाती है। एक एकेडमी से ही एक अभ्यर्थी को पास कराने के लिए दूसरा युवक आया था। जब युवक ने अभ्यर्थी को दौड़ के दौरान बैकअप दे रहा था तभी उनकी निगाहों में दोनों चढ़ गए और उन्हें भर्ती से बाहर कर दिया गया। परीक्षा में साढ़े पांच बजे से 10 बजे तक 2900 ने दौड़ में हिस्सा लिया। सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क , सैनिक टेक्निकल, नर्सिंग सहायक, ट्रेडमैन पदों के लिए लगाई गई दौड़ में 15 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता की परीक्षा से गुजरना पड़ा। प्रतिभागियों का वजन, लंबाई, गढ्ढाकूद, बीम चूमने, बैलसिंग की परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए गए। अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्रों, फोटो की कंप्यूटर फीडिंग कराई। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट का टोकन दिया गया। मेडिकल टेस्ट का टोकन पाने वाले प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी दिखाई पड़ी।
ट्रेडों के लिए आए युवा
ट्रैड प्रतिभागी
सैनिक जीडी 1500
सैनिक र्क्लक 200
सैनिक टेक्निकल 120
नर्सिंग सहायक 200
सैनिक ट्रेडमैन 450
इंसेट
पिछली भर्ती से दो हजार कम पहुंचे प्रतिभागी
शहर के पीएसी मैदान में पिछले साल हुई सेना भर्ती में हमीरपुर जिले के पांच हजार के करीब अभ्यर्थी पहुंचे थे। लेकिन इस बार अभ्यर्थियों की संख्या मात्र 2900 पर अटक गई है। सैन्य अफसरों के मुताबिक इस बार की भर्ती में हमीरपुर जिले से कम से कम छह हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना थी।
इंसेट
आज होगी गोंडा जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा
सेना भर्ती रैली के लिए पीएसी मैदान में बुधवार की रात से गोंडा जिले के युवाओं को इंट्री की जाएगी। युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा गुरुवार की भोर से शुरू होगी। पिछले साल की भर्ती में गोंडा से करीब पांच हजार युवा शामिल हुए थे। लेकिन इस बार संख्या बढ़कर छह हजार तक पहुंच सकती है।
खाली ट्रकों और बसों पर चढ़कर रवाना हुए अभ्यर्थी
पीएसी इलाके में बुधवार को सड़कों पर अभ्यर्थियों की भीड़ से अव्यवस्थाओं का आलम शहर में रहा है। जोनिहां बसअड्डे मार्ग में ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ा रहा है। बसअड्डे पर बसों के लिए मारामारी मची रही है। वहीं भारी संख्या में हमीरपुर के युवा कानपुर के रास्ते से ट्रेन से पहुंचे। जोनिहां मार्ग में ट्रकों पर भी अभ्यर्थी जबरन चढ़कर गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं गोंडा जिले से अभ्यर्थियों का भी ट्रेन और बसों से पहुंचे हैं।