फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: 361 अभ्यर्थियों ने पार की दौड़ की बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सेना भर्ती का दसवां दिन लखनऊ और कानपुर देहात के युवाओं के नाम रहा। लखनऊ जनपद की मलिहाबाद, बक्शी का तालाब, लखनऊ, मोहनलालगंज तहसील और कानपुर देहात जनपद की सिकंदरा तहसील के 6959 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन कर अपना पंजीकरण कराया था। हालांकि मंगलवार को 3502 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो पाए। कुल 361 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर पहला पड़ाव पार किया।
विज्ञापन

सोमवार की रात बारह बजे से युवाओं का भर्ती परिसर में प्रवेश शुरू करा दिया गया। प्री-हाइट में 235 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। दौड़ की प्रतिस्पर्धा को केवल 361 अभ्यर्थी ही पार कर पाए। जो युवा दौड़ प्रक्रिया पूरी कर चुके थे या हार चुके थेे, उन्हें मैदान से बाहर कराने के लिए बीच-बीच में कर्नल आशुतोष मेहता एनाउंस कराते रहे। दौड़ में युवाओं की भीड़ होने के कारण कई युवा अपनी रफ्तार को नहीं संभाल सके। बड़े पैमाने पर प्रतिभागी ट्रैक में धावकों की अधिकता के कारण भी रेस से बाहर हो गए।
इस तरह से हुई भर्ती
........................................
ट्रेड पंजीकरण प्रतिभागिता
........................................
सोल्जर जीडी 4280 2167
सोल्जर तकनीकी 566 251
सोल्जर नर्सिंग 272 178
सोल्जर क्लर्क 623 306
सोल्जर ट्रेडमैन 1218 600
..........................................
कुल आवेदन 6959 3502
..................................................................................
180 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
फतेहपुर। एक दिन पूर्व की भर्ती प्रक्रिया में चयनित प्रतिभागियों में से 180 का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। चिकित्सकों के बोर्ड ने एक-एक कर सेना मानकों पर प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चयन में आगे बढ़ने को लेकर युवाओं की धड़कने बढ़ी रहीं।
विज्ञापन

अभिलेखों के हेरफेर में 43 ने छोड़ा मैदान
फतेहपुर। भर्ती के दौरान अभिलेखों की सत्यता के हेरफेर में 43 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। अभिलेखों का जब परीक्षण शुरू हुआ तो पहले से ही माइक से एनाउंस किया गया कि जिन लोगों के अभिलेख दुरुस्त न हों या कोई गड़बड़ी हो तो पहले से बाहर हो जाएं, अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई निश्चित है। इसके बाद अभिलेखों की जांच की लाइन से ही 43 अभ्यर्थियों ने स्वत: मैदान छोड़ दिया।
आज 7095 आजमाएंगे भाग्य
फतेहपुर। सेना भर्ती प्रक्रिया का बुधवार को ग्यारहवां दिन है। इसमें कानपुर देहात जनपद के डेरापुर, अकबरपुर और भोगनीपुर तहसीलों के 7095 अभ्यििर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन सभी को पीएसी मैदान में रात्रि बारह बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें