फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली का तार खींचने पर कहासुनी, खेत से लाइन लेने की बनी सहमति

विज्ञापन
फोटो-12-अधिकारियों से नोकझोंक करते भू स्वामी। संवाद
विज्ञापन
हथगाम। कस्बे के मऊपारा मोहल्ले में गाटा संख्या 991 की जमीन पर बिजली का तीसरा पोल लगाने और तार खींचने को लेकर विवाद हो गया। यह जमीन राजेंद्र प्रसाद शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा के नाम पर खतौनी में दर्ज है। पहले से इस जमीन पर दो पोल पर 11 हजार वोल्ट की लाइन है। विद्युत निगम तीसरी लाइन खींचने का प्रयास कर रहा था। बाद में खेत के एक किनारे से लाइन शिफ्ट करने का रास्ता निकालने पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

काफी दिनों से प्रयास के बावजूद लाइन नहीं खींची जा सकी। बुधवार को नायब तहसीलदार ओमप्रकाश, बिजली निगम के एसडीओ वीर सिंह, जेई इम्तियाज और थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता अपने कर्मचारियों के साथ तीसरा पोल लगाने मौके पर पहुंचे। इस दौरान भूस्वामी राजेंद्र प्रसाद शर्मा और उनका परिवार विरोध करने आए।
काफी देर तक मान-मनौव्वल के बाद राजेंद्र के परिजन ने कहा कि यह मामला लोक अदालत में विचाराधीन है और चार फरवरी को सुनवाई है। इसके चलते लोक अदालत के कागजात देखने के बाद अफसरों ने तार खींचने का प्रयास रद्द कर दिया। बाद में खेत के एक किनारे से लाइन शिफ्ट करने का रास्ता निकालने पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई।

फोटो-12-अधिकारियों से नोकझोंक करते भू स्वामी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें