फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुझे जगह दो लिखी तख्ती पहनाकर गाय को गांव में घुमाया

विज्ञापन
फोटो-30-गाय के गले में तख्ती बांध कर घुमाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
अमौली। अन्ना गोवंशों से परेशान दपसौरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने एक गाय के गले में मुझे जगह दो लिखी तख्ती बांधकर पूरे गांव में घुमाया। साथ ही चौराहे पर खड़े होकर गोशाला शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के मरवाही डेरा के मजरा दपसौरा के ग्रामीणों ने दोपहर बाद यह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुझे जगह दो, गोशाला चालू करो के नारे लगाए। ग्रामीण शिवशंकर निषाद, चंद्रशेखर, बीरू, संजय, चरन सिंह, सतीश और जगराम ने बताया कि अन्ना गोवंश के चलते फसलों की सुरक्षा करना मुश्किल हो रहा है। जरा सी चूक होने पर गोवंश फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि दपसौरा में दो वर्षों से बनी गोशाला का संचालन नहीं हो रहा है। यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। बीडीओ सुरेश कुमार शिवहरे ने बताया कि गोशाला का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा और बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

फोटो-30-गाय के गले में तख्ती बांध कर घुमाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें