फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानपुर के संजू पहलवान को हराकर अकील ने जीता दंगल

विज्ञापन
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के रामजानकी धाम रामतलाई मंदिर में मंगलवार को आयोजित दंगल में फतेहपुर के अकील पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दंगल का खिताब अपने नाम किया। दिनभर चली कुश्तियों में पहलवानों ने दमखम दिखाया तो दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में बांदा के फैजल ने सोनीपत के सोनू को पटकनी दी। वहीं, पंजाब से आए पहलवान राजेश को जिगनी के सईद ने मात दी। घाटमपुर के कुलतार और बाराबंकी के साबिर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।

सबसे चर्चित कुश्ती फतेहपुर के अकील और कानपुर के संजू के बीच हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद अकील ने संजू को चित कर मुकाबला अपने नाम किया। दंगल में रेफरी की भूमिका गनी पहलवान और दयाशंकर ने निभाई। आयोजन में मुकुल गुप्ता, अतुल, असलम अंसारी, हर्ष गुप्ता और कन्हैयालाल तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें