फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मृतक आश्रितों की नियुक्ति में लागू करें टाइपिंग टेस्ट

विज्ञापन
फोटो-17-बीएसए कार्यालय में धरना देते एशोसियन के पदाधिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और सचिव दीपक कुमार ने किया। संचालन संरक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने संभाला।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बीएसए को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लिपिकीय पदों पर पदोन्नति और मृतक आश्रितों की नियुक्ति में कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट लागू किया जाए। क्योंकि विभागीय कार्य अब पूरी तरह डिजिटल हो चुके हैं।
इसके अलावा उपार्जित अवकाश को सेवानिवृत्ति तक जोड़ने और सभी डायट में वरिष्ठ और प्रधान सहायक के पद सृजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, संजय गुप्ता, अरविंद कुमार साहू, देशराज पाल, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, शाइस्ता नसरीन, सरिता, विनीता व कोमल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें