फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शैक्षिक विवरणों में संशोधन के लिए छह तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्रों के अंक पत्र सह प्रमाणपत्र जल्द जारी किए जाएंगे। इससे पहले छात्रों को अपने शैक्षिक विवरण में संशोधन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद अंक पत्र सह प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा। इससे पूर्व बोर्ड की ओर से विवरण में संशोधन की सुविधा दी गई है। इससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि में यदि कोई त्रुटि है तो संबंधित प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से संशोधन भेज सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में मैन्युअल के अनुसार छह मई शाम छह बजे तक विवरण अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विद्यालय के लॉगइन से डीआईओएस से अनुमोदन प्राप्त कर आवश्यक अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि अब तक करीब 36 छात्रों के संशोधन प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। यदि किसी अन्य छात्र का विवरण संशोधित करना हो तो उसे भी निर्धारित समय में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें