फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गरीब बच्चों के मुफ्त प्रवेश के लिए आवेदन पहली से

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों मेें अलाभित समूह और गरीब बच्चों के ऑनलाइन आवेदन की तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पहली फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी। 23 फरवरी तक आवेदन पत्रों का सत्यापन और 24 को लॉटरी होगी। 27 को चयनित बच्चों के स्कूलों की सूची जारी होगी। अंतिम चरण के आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी। 23 मार्च तक सत्यापन होगा। 24 मार्च को लॉटरी के बाद 27 मार्च को बच्चों के आवंटित स्कूलों की सूची जारी होगी।
डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि तीन से सात साल तक के बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। एक लाख वार्षिक से कम आय का प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, निवास का प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, बच्चे की फोटो के साथ मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। प्रवेश पाने वाले बच्चे की शिक्षा कक्षा आठ तक निशुल्क होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें