फोटो-26-अंशुमन को प्रमाणपत्र देते थाईलैंड के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। स्रोत स्व
फतेहपुर। थाईलैंड के फुकेट में आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय बार एंड बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। भारतीय विधिक सेवा के 26 अधिवक्ताओं की इस विजेता टीम में जिले के हथगाम कस्बा निवासी अंशुमन द्विवेदी भी शामिल रहे।
अंशुमान सुप्री कोर्ट में अधिवक्ता एवं विशेष लोक अभियोजक (अपराध) हैं। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया। विजेता टीम को थाईलैंड के विधि एवं न्याय मंत्री और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सम्मानित किया।
इस टीम के सभी सदस्य दिल्ली में जुलाई में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय बार एंड बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अंशुमन के पिता यतींद्र कुमार द्विवेदी व्यवसायी हैं। पत्नी तृषि द्विवेदी मनोचिकित्सक हैं। बहन डॉ. शिखा त्रिपाठी, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कार्यरत हैं। मां ऊषा किरण द्विवेदी गृहिणी हैं।