फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लाखों का धान हड़पने की एक और पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। धान खरीदने के बाद किसानों के लाखों रुपये हड़पने वाले फर्म संचालकों के खिलाफ एक और पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसान ने करीब 25 लाख 5000 रुपये हड़पे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित गरिमा ट्रेडर्स फर्म एक साल पहले खुली थी। फर्म ने करीब दो करोड़ का धान 50 से अधिक किसानों से खरीदा था। अचानक फर्म बंद कर संचालक भाग निकले थे। पुलिस संचालकों के खिलाफ चार मामले पूर्व में दर्ज किए थे।
हुसैनगंज थाने के रेहरा निवासी राजू ने कोर्ट के माध्यम से फर्म संचालकों में बिंदकी कस्बा निवासी रमेश उर्फ छोटे, ललौली रोड निवासी उमेश गुप्ता, बिंदकी कोइरयां निवासी रवि त्रिपाठी, बिंदकी कस्बा निवासी दिनेशचंद्र गुप्ता व दिनेश के पुत्र प्रांजल गुप्ता, पत्नी प्रीति गुप्ता, उमेश की पत्नी सुनीता गुप्ता, पुत्र आदर्श गुप्ता के खिलाफ धान खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक साल पहले धान बेचा था। उसका 25 लाख 5000 रुपये भुगतान नहीं किया गया है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व में दर्ज मामलों में कई आरोपी जेल जा चुके हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें