फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हितों के लिए संघर्ष का ऐलान

Wed, 24 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आदेश के बाद भी मंगलवार को खुल रहे स्कूलों को बंद कराया। जिला संयोजक प्रसून तिवारी के नेतृत्व में सुबह से लेकर दोपहर तक अभियान चलाया गया। कहा कि यदि स्कूल खोले गए तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के एसएफडी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला के नेतृत्व में नहर कालोनी में चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद छात्र हितों की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया।

इसके बाद रामा अग्रहरि बालिका डिग्री कालेज में प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए डा. मधूलिमा सिंह चौहान तथा प्रशांत पुरवार का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अंकित अग्रहरि, नगर मंत्री संतू तिवारी ने किया। इस मौके पर शुभम त्रिपाठी, अंकित सिंह, ऋषभ गुप्ता, लवकुश, तेजस्वी, सत्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें