फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की गाड़ी में टक्कर मारने वाला पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीओ बिंदकी की गाड़ी में जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे ट्रक में मालिक मवेशियों को लदवाकर भाग निकला। पुलिस ने चालक को जेल भेजकर ट्रक सीज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी सीओ परशुराम त्रिपाठी गुरुवार को उन्नाव सरकारी काम से जा रहे थे। औंग थाना क्षेत्र हाईवे पर छिवली के पास मवेशियों से भरा ट्रक तेज रफ्तार में आता देेखकर सीओ ने गाड़ी रुकवाई थी। सीओ का चालक मुन्नूलाल डिवाइडर पर खड़े होकर ट्रक रुकवा रहा था। तभी ट्रक चालक सीओ की गाड़ी में टक्कर मार ट्रक डिवाइडर में चढ़ाकर भाग निकला था।
मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर औंग पुलिस ने जांच शुरू की थी। औंग प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि तलाश के दौरान शिवराजपुर मेला मैदान से ट्रक मिला है। ट्रक से ही हथगाम थाने के शाहपुर निवासी चालक अरुण कुमार उर्फ पंडा को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक मालिक खागा का अनिल कुमार फरार है।
विज्ञापन

निरीक्षक ने बताया कि सीओ की गाड़ी में टक्कर मारने के वक्त चालक के साथ मालिक भी था। उन्नाव में मालिक ने दूसरा ट्रक बुलाया और दूसरे ट्रक में मवेशी लदवाए। उसके बाद खाली ट्रक के साथ चालक को खागा भेज दिया था। रास्ते में ही चालक और ट्रक को पकड़ा गया है। कोर्ट के आदेश पर चालक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें