फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से संचालित धर्मांतरण में एक्शन मूड पर आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मिशनरी संस्थाओं की ओर से करीब तीन दशकों से जिले में धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। लोगों के नामों पर परिवर्तन कराकर उपनाम ईसाई धर्म के जोड़ दिए जाते हैं। विहिप के हिमांशु दीक्षित के मुताबिक, झाड़फूंक, बीमारियों से मुक्ति और धन-वैभव का लालच देकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का फंसाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थाओं के कार्यकर्ता चिह्नित बस्तियों में जाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। राधानगर थाना क्षेत्र के किमिदियापुर में शुक्रवार को वर्ल्ड विजिन संस्था से जुड़े लोगों की धरपकड़ की गई है। यहां भी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे थे। 10 लोगों की गिरफ्तारी से संस्था संचालकों में हड़कंप है।
पुलिस ने तीन दिन पहले हरिहरगंज, देवीगंज, मिशन हास्पिटल स्थित चर्चों में छापा मारने के दौरान कुछ मुखबिर तैयार किए थे। जिसके नतीजे के रूप में कार्रवाई मानी जा रही है। एसपी के मुताबिक एलआईयू, आईबी समेत अन्य पुलिस के लिए काम करने वाले लोगों को सक्रिय किया गया है। यह सभी धर्मपरिवर्तन का काम करने वालों पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

...
धर्मपरिवर्तन के हाल में हुए मामले
- 20 जून 2022 सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को विशेष धर्म के प्रति आकर्षित कर धर्मपरिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। कंपनी का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें ग्लेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से धर्मपरिवर्तन कराने वाले पकड़े गए थे। वाराणसी के सुधांशु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
- 28 जून 2021 को खागा कस्बा स्थित एक ढाबे में लोगों को ईसाई मिशनरी के लोगों ने धर्मांतरण के लिए इकट्ठा किया था। मामले में पंकज शिवहरे को गिरफ्तार किया गया था।
- 2 जुलाई 2022 को खागा कोतवाली के सुजरही गांव में एक घर में धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा की जा रही थी। एक महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया था।
- 23 अक्तूबर 2022 को बहुआ कस्बा गांधी नगर पूर्वी स्थित एमएफवी संस्था के चर्च में धर्म परिवर्तन के लिए लोग जुटाए गए। यहां पादरी जयलाल समेत चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें