बिंदकी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर शनिवार भोर कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। बिंदकी कोतवाली के बैलाही बाजार निवासी प्रणय ओमर (16) पुत्र व्यापारी अजय कुमार को
शुक्रवार रात किसी बात पर परिजनों ने डांटा फटकारा था। किशोर सोने चला गया। परिजनों ने भोर पहर छत पर लगे कुंडे पर रस्सी के फंदे से शव लटकता देखा। फंदा काटकर शव नीचे उतारा। किशोर के पिता की मोबाइल पार्ट्स की दुकान है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। संवाद