अमौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पहुंचे विधायक राजेंद्र पटेल से ग्रामीणों ने दपसौरा सीएचसी जल्द चालू कराने की मांग की। बुधवार को सीएचसी में विशिष्ट जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक व विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि ने किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीवी मुक्त भारत के सपनों को साकार करने के लिए सबकी भूमिका महत्वपूर्ण है। सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक डॉक्टर की सफलता के पीछे फार्मासिस्ट का हाथ अवश्य होता है, उन्होंने सभी को कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रेरित किया। डॉ. राम भक्त वर्मा, संतोष गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों से दपसौरा सीएचसी को चालू करने की मांग की। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे, संघ के जनपदीय अध्यक्ष अरुणेश, अरिमर्दन सिंह, उमराव, अभय प्रताप सिंह, राजबहादुर, गिरीश उत्तम, नागेंद्र कुमार, सुनील कुमार, आनंद प्रताप, डॉ. अर्चना, डॉ. शिखा, डॉ. श्याम, आर्य कुमार पांडेय मौजूद रहे।
.....................