फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खून की कमी से बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज

विज्ञापन
फोटो-14-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच जिले में सर्दी-जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बार-बार जुकाम होना शरीर में खून की कमी का संकेत भी हो सकता है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों में हीमोग्लोबिन कम पाया जा रहा है। इसे लेकर डॉक्टर समय रहते खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ी है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जांच में कई मरीजों में खून की कमी सामने आ रही है।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति बार-बार संक्रमण की चपेट में आ जाता है। मामूली सर्दी-जुकाम भी लंबे समय तक ठीक नहीं होता। समय पर इलाज न होने पर एनीमिया गंभीर रूप ले सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज कराने आई संगीता देवी ने बताया कि कई दिनों से सर्दी-जुकाम के साथ कमजोरी महसूस हो रही थी। जांच में खून की कमी पाई गई जिसके बाद दवा शुरू कराई गई। रामसजीवन ने बताया कि चक्कर और थकान की शिकायत पर जांच कराई तो हीमोग्लोबिन कम निकला।
नीलम ने कहा कि जुकाम को हल्के में लेने के बाद परेशानी बढ़ने पर अस्पताल पहुंचीं। यहां खून की कमी सामने आई। अजय कुमार ने सांस लेने में दिक्कत होने पर जांच कराई। कमलेश ने लगातार थकान और सिरदर्द की शिकायत बताई। दोनों मामलों में एनीमिया की पुष्टि हुई।

फोटो-14-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें