फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता आनंद को नगर पंचायत ने किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-35-शिक्षक रतन पुरस्कार देते ईओ और चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
खागा। राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को नगर पंचायत खागा ने सम्मानित किया। रविवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समाजसेवा और वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

ऐरायां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में तैनात आनंद कुमार मिश्र को वर्ष 2025 में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि आनंद मिश्र ने अपने अभिनव शिक्षण और निस्वार्थ समाजसेवा से नगर और जिले का गौरव बढ़ाया है। बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण प्रेरणादायक है।
अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने कहा कि शिक्षक को सम्मानित करना निकाय परिवार के लिए गर्व की बात है। सम्मान प्राप्त करने के बाद आनंद कुमार मिश्र ने कहा कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर मातृशक्ति के हाथों सम्मान पाकर वह अभिभूत हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय की स्थापना के शताब्दी वर्ष में उन्हें यह सम्मान मिला है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी सहित शिक्षक और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें